{"_id":"6ac3e92aa161f306830c9a84","slug":"asi-sukhchain-singh-shot-dead-sister-in-law-suspected-in-investigation-amritsar-news-c-59-1-asr1003-119757-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: एएसआई सुखचैन सिंह को गोली मारी, जांच में भाभी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: एएसआई सुखचैन सिंह को गोली मारी, जांच में भाभी पर शक
Mon, 05 Oct 2026 11:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक टारगेट किलिंग नहीं, हर एंगल से की जा रही जांच
भाई की हत्या के पुराने विवाद से जुड़ा शक, बाइक सवार तीन युवकों ने पुल पर रोका था रास्ता, बाजू में लगी गोली आर पार हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। गांव जगदेव कलां में रविवार रात करीब 11 बजे जीआरपी के एएसआई सुखचैन सिंह पर फायरिंग हुई। इस मामले की जांच अब उनके पारिवारिक विवाद से जुड़ गई है। एसएसपी देहात कंवलप्रीत सिंह चहल ने इसे टारगेट किलिंग की कोशिश नहीं बताया है।
एएसआई सुखचैन सिंह के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने अपनी भाभी गुरप्रीत कौर पर हमला करवाने का शक जताया है। पुलिस इस एंगल समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने गुरप्रीत कौर और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुखचैन सिंह ड्यूटी खत्म कर अपने घर जगदेव कलां जा रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर पहले पुल पर तीन मोटरसाइकिल सवारों ने उन्हें रोका। हमलावरों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनकी बाजू में लगी और आर-पार हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
पारिवारिक विवाद
एसएसपी ने बताया कि एएसआई का अपनी भाभी गुरप्रीत कौर से विवाद है। एएसआई ने आरोप लगाया कि 2019 में उनके भाई हीरा सिंह की हत्या हुई थी। इस हत्या में गुरप्रीत कौर और उसका दोस्त सतनाम सिंह उर्फ सत्ता शामिल थे। सत्ता हरियाणा का रहने वाला है और उसकी पहचान गुरप्रीत कौर से फेसबुक के जरिये हुई थी। एएसआई को शक है कि इसी पुराने विवाद के कारण भाभी ने हमला करवाया। हमले के बाद तकनीकी और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बाइक सवार तीन हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना अजनाला में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज है। डीएसपी धर्मिंदर कल्याण के अनुसार, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
- फोटो-- -3,4,5

- फोटो