फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir man killed wife in dispute with iron rod accused arrested by police

पत्नी पर था पति को शक, रोज होती थी लड़ाई, रॉड से दी दिल दहला देने वाली सजा

Mon, 30 Jul 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 30 Jul 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir man killed wife in dispute with iron rod accused arrested by police
हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के पलोड़ा क्षेत्र में पीएचई के ट्यूवेल पर पीएचई डेली वेजर ने अपनी पत्नी की सिर पर लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश, लेकिन बच गया। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। हत्या के पीछे पत्नी से हर रोज लड़ाई और उस पर शक करना है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
सोमवार की दोपहर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि पीएचई ट्यूबेल के बिजली के ट्रांसफार्मर के पास एक व्यक्ति घायल पड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। जब ट्यूबेल के भीतर घुसे तो देखा कि एक महिला खून से लथपथ तड़प रही है। उसे तत्काल जीएमसी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में पता चला कि घायल व्यक्ति का नाम अशोक सिंह है, जो ट्यूबेल पर ही रहता था। उसकी पत्नी नीशा देवी भी उसके साथ ही रहती थी। अशोक ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की राड मारी और हत्या कर दी। हत्या करने से पहले दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा चलता रहा।
विज्ञापन

 

jammu kashmir man killed wife in dispute with iron rod accused arrested by police
आत्महत्या की कोशिश में नाकाम आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
फ्यूज उड़ने से बच गई जान
पत्नी को मारने के बाद अशोक ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के फ्यूज को अशोक ने अपने हाथों में पकड़ लिया। अशोक को जोर का करंट पड़ा। इतने में फ्यूज उड़ गए और वह नीचे गिर गया। करीब आधा घंटा वह ट्रांसफार्मर के पास ही पड़ा रहा। पास से गुजरने से एक युवक ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी।
 
मेरी बात नहीं मानती थी
अशोक ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पिछले 15 साल की लड़ाई थी। हर रोज लड़ाई होती थी। मेरी पत्नी मेरी बात नहीं मानती थी, वो मेरे वश में नहीं थी। लापरवाह थी वो बहुत। मरना तो मुझे था, लेकिन मर वो गई। मैं भी मरने लगा था, लेकिन पता नहीं क्यों नहीं मरा। अब भी क्या हुआ है, मैं मर जाऊंगा। मेरे तीन बच्चे हैं, एक जम्मू में रहता है और दो रामनगर में रहते हैं। अशोक सिंह उधमपुर के रामनगर इलाके का रहने वाला है।
 
मौके से जरूरी जांच के सबूत जमा किए
पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए जरूरी सबूत जमा किए हैं। जिस राड से हमला किया गया, उसे जब्त कर लिया गया है। साथ ही मौके से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। पुलिस ने पूरे कमरे की वीडियोग्राफी कर ली है।
 
पुलिस नाके से 50 मीटर की दूरी पर वारदात
जिस जगह पर यह वारदात हुई है, वहां से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही पुलिस नाका भी है। इसी नाके पास पीएचई विभाग के पानी का ट्यूबेल लगा है। अशोक सिंह अपनी पत्नी के साथ इसी जगह रहता है। डीएसपी प्रणव महाजन ने भी मौके पर पहुंचकर वारदात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed