फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Former executive engineer accused of embezzling Rs 479 lakh

जम्मूः पूर्व अधिशाषी अभियंता पर 479 लाख रुपये गबन करने का आरोप, भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Tue, 18 Feb 2020 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 18 Feb 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Jammu Former executive engineer accused of embezzling Rs 479 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पीएचई की बिजबिहाड़ा अनंतनाग डिविजन के पूर्व अधिशाषी अभियंता बशीर अहमद शाह पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। शाह के खिलाफ 479 लाख के गबन की शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पूर्व अधिशाषी अभियंता ने कमीशन लेकर अपने चहेते ठेकेदारों को कई कार्य दिए। किश्तवाड़ सिमथन रोड प्रोजेक्ट को कैंसिल करने के बाद भी इसे चार बार बदला गया। जिसकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई।

विज्ञापन


खेरीबल में पानी की सप्लाई योजना और कोकरनाग प्रोजेक्ट को कमीशन लेकर अपनी पहचान के ठेकेदार को काम दिया गया। हसनपोरा में पंप ऑपरेटर क्वॉर्टरों की फेंसिंग के लिए प्रोजेक्ट मंजूर कराया गया।
विज्ञापन


दो साल पहले कहा गया कि इसकी बहुत ही जरूरत है, जबकि दो साल के बाद भी इसका काम शुरू नहीं हुआ। बाढ़ नियंत्रण के कई प्रोजेक्ट पर पैसा लिया गया, लेकिन जमीनी सतह पर कोई प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ। ऐसा कोई प्रोजेक्ट रिकॉर्ड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने 479 लाख रुपये बिना किसी कार्य को पूरा किए ही निकलवा लिए। केस दर्ज करने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो कश्मीर ने शाह के कई ठिकानों पर छापेमारी की और कई तरह के दस्तावेज बरामद कर लिए। मामले में आगे की जांच की जा रही है। कुछ और लोगों के भी इस मामले में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed