{"_id":"5873e3af4f1c1b577fba8738","slug":"infant-found-dead-in-gutter-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"गटर में मृत मिला अस्पताल में भर्ती मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गटर में मृत मिला अस्पताल में भर्ती मासूम
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
स्पताल के गटर में मासूम का शव बरामद
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू शहर के जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस के गटर में एक चार महीने के मासूम का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मासूम के मां-बाप को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शक है कि उन्होंने ही उसे गटर में फेंका है, लेकिन सवाल यह है कि ऐसा किया क्यों। बहरहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसएमजीएस पुलिस चौकी में एक महिला ने शिकायत दी कि उसका अस्पताल में बच्चा नहीं मिल रहा। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो जिस वार्ड में बच्चा भर्ती था, उसके साथ ही गटर में बच्चा मिला। पुलिस ने बच्चे के शव को बाहर निकाल कर डाक्टरों के पास पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एसएमजीएस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को देखा।
विज्ञापन
उसमें पाया गया कि उसके परिवार के सदस्य उसे लेकर आए थे। वह लोग चार दिन पहले उसे इलाज के लिए लेकर आए थे। फुटेज में वह बाहर जाते हुए भी दिखाई दिए। उसकी पहचान गुलजार अहमद पुत्र शाह मोहम्मद निवासी जिब थाथी उधमपुर के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके परिवार के सदस्यों को पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को पता चला कि बच्चा बीमार था। मां-बाप उसे लेकर अस्पताल आए थे, लेकिन गटर में कैसे पहुंच गया। इसका कोई पता नहीं चल पा रहा।
विज्ञापन