फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gril teasing in school in jammu

स्कूल में घुसकर छात्रा से सरेआम छेड़छाड़

Wed, 21 Oct 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 21 Oct 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
gril teasing in school in jammu

नगरोटा थाना के अंतर्गत नगरोटा के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को एक युवक दबंगई दिखाते हुए जबरन घुस गया और स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। यह देखकर छात्रा चिल्लाई तो युवक ने धमकियां देना शुरू कर दिया। देखते ही देखते अन्य छात्राएं भी जब युवक की ओर भागीं तो वह मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


नगरोटा पुलिस ने छात्रा के बयान पर नगरोटा में रहने वाले गौतम के खिलाफ धारा 452, 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी स्कूल के गेट के बाहर बाइक में इंतजार कर रहे साथी के साथ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और छात्रा ने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस के मुताबिक छात्रा रोजाना की तरह स्कूल पढ़ने के लिए गई थी, उसका पीछा करता हुआ गौतम भी स्कूल पहुंच दया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम ने अपने दोस्त को बाइक पर बाहर खड़ा दिया और कक्षा में घुसकर छात्रा के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही अन्य छात्राएं इकट्ठा हुईं तो युवक भाग निकला। पुलिस ने मौके पर जाकर सभी लोगों के बयान दर्ज किए और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed