{"_id":"bd11e8d75cde25b7162cef14552cc30a","slug":"girl-killed-by-her-boyfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े प्रेमिका को चाकू मारा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े प्रेमिका को चाकू मारा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू पुंछ नेशनल हाईवे स्थित कल्लर चटयार क्षेत्र में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक प्रेमी ने मेटाडोर में घुसकर प्रेमिका को चाकू से लहूलुहान कर दिया। छात्रा की मौत मौके पर मौत होने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर निगल लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शहर के एसवीएस कालेज में बीए पार्ट दो की छात्रा दीपा शर्मा पुत्री मुकेश शर्मा निवासी कल्लर मेटाडोर (जेके11-2071) से कालेज से वापस घर जा रही थी। उसी मेटाडोर में उसका प्रेमी भी सवार हो गया।
विज्ञापन
जैसे ही मेटाडोर छात्रा के घर के करीब पहुंची आरोपी आशीश कुमार ने छात्रा के गले पर चाकू से वार कर दिया। चाकू का वार इतना तेज था कि एक ही चीख में छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मेटाडोर से कूद कर भाग निकला। कुछ दूर जाकर उसने खुद भी जहर निगल लिया। वहीं पुलिस ने थोड़ी देर बाद उसे दबोच लिया।