{"_id":"58bbf4774f1c1ba517e7e5a2","slug":"girl-found-in-madhyapradesh-who-was-kiddnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से अगवा युवती मध्य प्रदेश में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू से अगवा युवती मध्य प्रदेश में मिली
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 05 Mar 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
अगवा युवती मध्य प्रदेश से बरामद
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू की त्रिकुटा नगर पुलिस ने अगवा हुई युवती को मध्य प्रदेश से बरामद कर उसके परिवार वालों को सौंप दिया। कुछ दिन पहले त्रिकुटा नगर इलाके से युवती के अपहरण का मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच पर पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क कर आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
इसके बाद शुक्रवार को पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी। शनिवार को आरोपी और युवती दोनों को जम्मू लाया गया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर उसे उसके परिवार वालों को सौंप दिया, जबकि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन