{"_id":"5869e12f4f1c1bd606eece47","slug":"gangrape-with-two-girl-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: राजोरी में अपहरण कर दो सगी बहनों से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: राजोरी में अपहरण कर दो सगी बहनों से गैंगरेप
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा इलाके में दो सगी बहनों का अपहरण करने के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल कार और आरोपी युवक पकड़ से बाहर हैं।
जानकारी के अनुसार दो सगी बहनें रविवार को अपने घर से नौशेरा की ओर आ रही थीं। नौश्ेारा के ताई पुल पर एक कार उनके पास आकर रुकी। कार में सवार तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। इसके बाद उन्हें जबरन कर किसी जंगल के इलाके में ले गए।
उन्होंने जंगल में दोनों बहनों को विरोध के बावजूद अपनी हवस का शिकार बनाया। इस बीच वे किसी तरह बचकर भाग निकलीं और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िताओं के पिता ने नौश्ेारा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएचओ नौशेरा इंसपेक्टर हाजी बशीर ने बताया कि तीन युवकों के खिलाफ आरपीसी की धारा 363 (अपहरण), 376 (बलात्कार) और 109 (साजिश रचने का मामला) दर्ज किया है। तीनों युवकों की धरपकड़ के लिए नाके लगा दिए गए हैं। दोनों बहनों में से एक नौवीं की छात्रा है।