फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gangrape with minor in kashmir

नाबालिग से सेब के बाग में गैंगरेप

Sat, 02 Aug 2014 02:49 AM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:49 AM IST
विज्ञापन
gangrape with minor in kashmir

श्रीनगर के बारामुला जिले के पट्टन में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जब उसका साथी फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना उत्तरी कश्मीर के पट्टन इलाके की। दो दिन पहले शौकत रेशी और बिलाल रेशी नामी दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को पहले बहला फुसला कर नजदीक के सेब के बाग में ले गए।
विज्ञापन


यहां शौकत ने अपने साथी बिलाल के साथ मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया।

नाबालिग ने घर पहुंचकर बताई घटना

gangrape with minor in kashmir

घटना के बाद उन्होंने लड़की को मुंह न खोलने की धमकी दी, लेकिन जब लड़की घर पहुंची तो उसने अपने परिवार वालों को पूरी घटना के बारे में बताया।

लड़की के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पट्टन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, जिस दौरान पुलिस ने कल शौकत को अपनी गिरफ्त में ले लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी अभी भी फरार है।

मेडिकल में हुई दुष्कर्म की पुष्ट‌ि

gangrape with minor in kashmir

पट्टन के एसडीपीओ फैयाज अहमद के अनुसार, उन्होंने एफआईआर 180/2014 के अंतर्गत धारा 376, 509, 109 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है क‌ि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कर रहे आईओ का कहना है क‌ि जल्द दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हसे गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed