{"_id":"26790e4d67ddc2e4210eda41e1588eb7","slug":"four-people-killed-in-different-placesin-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगहों पर चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग जगहों पर चार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सोमवार मध्यरात्रि के बीच चार लोगों की मौत हो गई। सभी मामले अलग-अलग थानों के अंतर्गत आते हैं। मृतकों में नागबनी का एक कंडक्टर भी शामिल है, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान जीएमसी में मौत हुई है।
विज्ञापन
सतवारी थाना के अंतर्गत डिग्यिना, केसी पब्लिक स्कूल, केसी कालोनी में एक मोटरसाइकिल ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में केसी कालोनी निवासी खेम राज (75) की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ हालत में खेम राज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नवाबाद थाना के अंतर्गत तालाब तिल्लो स्थित इंटेरोगेशन आफिस अखनूर रोड के नजदीक एक कंडक्टर दीपक शर्मा (24) सड़क किनारे मृत हालत में मिला। लोगों ने मृतक के बारे में जानकारी दी तो पुलिस ने मलिका मेहरा, नागबनी निवासी दीपक शर्मा के शव को जीएमसी पहुंचा। दीपक के शरीर पर चोट के निशान देखकर किसी वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जीएमसी में उपचाराधीन एक व्यक्ति ने दम तोड़ा। पुलिस ने बैला तहसील, मंडी, पुंछ निवासी फक रद्दीन (46) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को पुंछ में एक गाड़ी से गिरने पर फकरद्दीन को चोटें आईं थी।