{"_id":"26bc00fbb03e6ff212ab49d8500200e6","slug":"four-injured-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 24 Aug 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास इलाकों में अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ मामलों में केस भी दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
पहले मामले में सरवाल पुलिस चौकी के अंतर्गत इलाके में कार ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में पटोली नगर निवासी चंचला देवी (58) घायल हो गई। दूसरा हादसा लैम खोड़ में हुआ। यहां बाइक स्लिप होने से इलाका निवासी सुकंधया रानी और विकास घायल हो गए। तीसरा हादसा बीसी रोड, बस स्टैंड पर हुआ। स्कूटर ने बुजुर्ग राजू को टक्कर मार दी।
विज्ञापन