{"_id":"e6dd654140e375f1db25ccd85fd0dfc3","slug":"former-minister-gm-saroori-face-road-raod-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री सरूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री सरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
इंद्रवाल से कांग्रेस विधायक तथा पूर्व मंत्री जीएम सरूरी और उनकी पत्नी बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। वे अपनी गाड़ी से श्रीनगर से लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान डाकसुम तथा सिंथन टाप के बीच एक मोड़ पर उनकी गाड़ी पटरी से उतर गई। गाड़ी उतरकर पुल की रेलिंग के बाहरी हिस्से में फंसकर लटक गई। हालांकि, दोनों लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। ज्ञात हो कि किश्तवाड़ में उन्हें एक कार्यक्रम में भाग लेने आना था।
विज्ञापन