फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   foreigner run away from police custody

पुलिस कस्टडी से भागा विदेशी नागरिक

Tue, 18 Nov 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 18 Nov 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
foreigner run away from police custody

विदेशी एक्ट में सजा काट चुका बर्मा का एक नागरिक त्रिकुटा नगर थाने से सोमवार दोपहर को फरार हो गया। वर्ष 2012 में विदेशी एक्ट के तहत पकड़ा गया बर्मा का नागरिक दो साल की सजा काटने के बाद त्रिकुटा नगर थाने के हवाले कर दिया गया था, ताकि उसको वापस भेजा जा सके।

विज्ञापन


इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाने के हेड कॉस्टेबल मुंशी रफीक को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी जम्मू उत्तम चंद ने घटना पर विभागीय जांच के आदेश देते हुए डीएसपी त्रिकुटा नगर की देखरेख में एक कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सलामुदीन निवासी बर्मा को त्रिकुटा नगर पुलिस ने वर्ष 2012 में विदेशी एक्ट के तहत पकड़ा था। चालान पेश करने पर उसे कोर्ट की तरफ से सजा भी सुनाई गई थी। कुछ ही दिन पहले इसकी सजा पूरी होने के बाद त्रिकुटा नगर पुलिस के हवाले किया गया, ताकि उसे वापस बर्मा भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से वह थाने में ही था। सोमवार को साफ-सफाई का काम कर रहा था। इसी बीच वह पुलिस वालों को गच्चा देकर थाने से फरार हो गया। विदेशी नागरिक के फरार होते ही थाने में हड़कंप मच गया। पकड़ने के लिए कई टीमों को आसपास के इलाकों में भेजा गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।


पता चलने पर पुलिस के आला अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए। एसएपी उत्तम चंद ने तुरंत घटना की जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने इस मामले के रिकार्ड भी अपने पास मंगवाए हैं, ताकि पता चल सके कि किन लोगों की गलती की वजह से वह भागा।

डीएसपी त्रिकुटा नगर रफीक मन्हास का कहना है कि फिलहाल शुरुआती जांच में मुंशी रफीक खान को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed