{"_id":"9f32d64f6980ca35ffa20944e6542851","slug":"fir-register-against-blackmailer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षक को ब्लैकमेल करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला शिक्षक को ब्लैकमेल करने वालों पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अध्यापिका और अध्यापक की कुछ निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने को लेकर पुलिस ने सरकारी अध्यापक सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
अध्यापिका का पति भी सरकारी विभाग में एईई के पद पर तैनात है, जिसकी शिकायत पर खौड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ खौड़ मोहम्मद इकबाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
हालांकि उनका कहना है कि पुलिस जांच कर रही है कि तस्वीरों को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था या फिर कोई अश्लील फिल्म बना कर ऐसा किया गया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में दो महीने पहले एक सरकारी शिक्षक और सरकारी शिक्षिका को कुछ लोगों ने स्कूल से छुट्टी होने के बाद कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अध्यापिका के पति को बता दिया।
विज्ञापन
उस समय कुछ लोगों ने दोनों की कमरों में बंद होने की तस्वीरें/वीडियो बना ली। इसके बाद एक आटो चालक, तीन दुकानदार अध्यापिका को तंग करने लगे।
उसको सोशल मीडिया की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। दो महीने तक झेलने के बाद महिला ने पति को बताया कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी अध्यापक, आटो चालक और दो दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसएचओ का कहना है कि मामला पुराना है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 354 और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।