{"_id":"31a4f3a33f413ea9a77c242df189afeb","slug":"fir-against-three-assistant-professors-and-md-of-a-ngo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन असिस्टेंट डायरेक्टर, एनजीओ एमडी के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन असिस्टेंट डायरेक्टर, एनजीओ एमडी के खिलाफ केस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Oct 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
74.72 लाख रुपये फंड के दुरुपयोग मामले में सीबीआई के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने हैंडीक्राफ्ट एमएंडएसईसी के तीन असिस्टेंट डायरेक्टरों और नेशनल फाउंडेशन एनजीओ के एमडी के खिलाफ केस दर्ज किया है। असिस्टेंट डायरेक्टर वीके महाजन, वीके सविता और सोमनाथ के अलावा एनजीओ के एमडी जहीर अब्बास पर आरोप है कि उन्होेंने मिलीभगत कर सरकार के खजाने को चूना लगाया।
विज्ञापन
सीबीआई ने यूनाइटेड हैंडीक्राफ्ट सेल्फ हेल्प ग्रुप फेडरेशन इंडस्ट्रियल कोआपरेटिव लिमिटेड के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। केस के अनुसार नौ मामलों में एनजीओ ने अपने प्रतिनिधियों के मार्फत रीजनल डायरेक्टर (एनआर) और डेवलपमेंट कमिश्नर (हैंडीक्राफ्ट), कपड़ा मंत्रालय के अंतर्गत गलत ढंग से केंद्र प्रायोजित योजनाओं को सेंक्शन किया गया। जांच में पता चला कि नेशनल फाउंडेशन और यूनाइटेड हैंडीक्राफ्ट मुख्य रूप से राजोरी के गांवों में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2006 से 2011 तक तत्कालीन असिस्टेंट डायरेक्टर वीके महाजन, वीके सविता और सोमनाथ (सभी मार्केटिंग सर्विस एक्सटेंशन सेंटर, जम्मू) वर्कशाप और प्रोजेक्ट प्रदान करने के लिए जिम्मेदार थे। एनजीओ ने अफसरों के साथ मिलकर वर्कशाप के नाम पर 74.72 करोड़ रुपये का घोटाला किया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि एनजीओ नेशनल फाउंडेशन ने 25 सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने के लिए आधारहीन सर्वे किया। आरंभिक जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने तीनों अफसरों, एनजीओ के एमडी जहीर अब्बास और यूनाइटेड हैंडीक्राफ्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।