चिनाब दरिया में गिरी कार, पिता-पुत्र बहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के पांच किलोमीटर पहले करोल इलाके में शाम करीब साढे़ चार बजे एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब दरिया में जा गिरी।
इस हादसे में कार में सवार बाप-बेटे दरिया के तेज बहाव में बह गए। देर शाम तक उनकी तलाश दरिया में की जा रही थी। मारुति कार (सीएच03सी-3174) जम्मू से रामबन की ओर आ रही थी।
जब वह शहर से कुछ किलोमीटर पहले करोल पहुंची तो चालक का नियंत्रण कार से हट गया और बेकाबू कार सीधे करीब सौ फीट नीचे चिनाब दरिया में जा समाई।
किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान गाड़ी की डिक्की खुल गई थी, जिससे दो लोग बाहर गिर कर दरिया की तेज धारा में बह गए। हालांकि उन दोनों ने खुद से तैर कर बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना की रोड ओपनिंग पार्टी और रेडक्रास के वालंटियर्स मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिये। क्रेन की सहायता से पानी से कार को बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू आपरेशन के दौरान पुलिस को दरिया किनारे से एक मोबाइल फोन मिला, जिससे बाद में यह पुष्टि हो गई कि फोन रामबन के उखड़ाल अंतर्गत होचक निवासी प्रताप सिंह का था। कार में उसका पिता केसर सिंह भी था। घटनास्थल पर एसएसपी रणदीप की अगुवाई में रेक्स्यू आपरेशन जारी था।