फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fast car dropped in slum

तेज रफ्तार कार झुग्गी पर गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

Sat, 03 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 03 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fast car dropped in slum
तेज रफ्तार में चल रहा 14 साल का किशोर अपनी कार (जेके 03डी-7040) सहित झुग्गी पर आकर गिरा। इस हादसे में झुग्गी में रहने वाले चार लोगों की जान बाल-बाल बची। इसमें दो बच्चे भी शामिल थे। हालांकि उनका सारा सामान कार के नीचे आकर टूट गया।
विज्ञापन


वहीं कार चालक किशोर को भी कोई चोट नहीं आई, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। देर शाम को पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात के बाद किशोर को उसके परिवार वाले लेने पहुंचे। यहां उन्हें स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हादसा शहर के छन्नी रामा के गुरु तेग बहादुर, टावर हिल कालोनी के पास हुआ। यहां किशोर एक पुल से 20 फुट नीचे बनी झुग्गी पर कार समेत नीचे गिर गया। स्थानीय लोगाें ने कहा कि 14 साल की अवस्था में बच्चों के हाथ में कार थमा देना सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर से इतनी तेज रफ्तार में कार चलाई जाएगी तो ऐसे हादसे होंगे ही। यदि ऐसा होगा तो ऐसी घटनाएं आम होंगी। स्थानीय लोगों में शामिल अरविंदर कौर के कड़ा रोष जताने के बाद किशोर के अभिभावकों को झुग्गी में रहने वाले लोगों को कुछ राहत देने के लिए कहा। वहीं लोगों ने पुलिस से भी मांग की किशोर के अभिभावकों पर कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को कुछ सीख मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed