महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने वाला तांत्रिक दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग तांत्रिक के घर पहुंच गए और महिला को बाबा के चंगुल से छुड़ाया। लोगों ने मौके पर बाबा की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानीपुर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया बाबा अमरनाथ निवासी भवानी नगर, जानीपुर ने खुद को तांत्रिक बताकर उसे इलाज के लिए घर बुलाया। महिला उसके पास बीमारियों का इलाज करने के लिए गई थी।
महिला के चिल्लाने पर मोहल्लावासियों ने पकड़ा
महिला सोमवार को उसके घर गई तो बाबा ने उसे नग्न होने के लिए कहा और उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो बाबा ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। इसके बाद उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।
महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग बाबा के घर पहुंच गए और महिला को उसके चंगुल से छुड़ाया। लोगों ने मौके पर बाबा की पिटाई भी की। बाद में पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे जानीपुर के एसएचओ मंजूर कोहली ने तांत्रिक बाबा को हिरासत में ले लिया।
उसके खिलाफ 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाबा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पहले भी कई महिलाओं के साथ झाड़-फूंक के नाम उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
कई दफा उसने ऐसा किया है। पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है। देर शाम कई अन्य लोग भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां पता चला कि कितनी महिलाओं के साथ बाबा ने इलाज के नाम दुष्कर्म किया है।