{"_id":"57bb502b4f1c1b8e63d50269","slug":"drugs-business-in-restaurant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे रेस्तराओं में फल-फूल रहा नशे का कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे किनारे रेस्तराओं में फल-फूल रहा नशे का कारोबार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
ड्रग्स
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के कारोबारियों ने नेशनल हाईवे और इसके आसपास के रेस्तराओं को अपना अड्डा बना लिया है। यहां स्कूल कालेज और बड़े घरों के बच्चे पहुंच कर नशे का सेवन कर रहे हैं।
नशा भी महंगा किस्म का किया जा रहा है। क्योंकि रेस्तरां हैं, जो खाने पीने के बहाने युवा पहुंच जाते हैं और नशे का सेवन कर रहे हैं। जून महीने में हाइवे पर पुलिस की ओर से बड़ा अभियान चलाया गया था। लेकिन इसके बाद फिर से नशा तस्कर और नशा करने वाले सक्रिय हो गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे के पास कई रेस्तरां ऐसे हैं, जहां युवा हेरोइन और ब्राउन शुगर जैसे नशों का सेवन करने के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर दोपहर के वक्त बड़ी मात्रा में युवा पहुंच जाते हैं। पुलिस के पास भी इसकी जानकारी पहुंच गई है।

उक्त रेस्तरां का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश
ड्रग्स
- फोटो : Demo Pic.
एसएसपी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि कुछ महीने पहले एक रेस्तरां में रेड मारी गई थी। यहां पर नशे का कारोबार चलता था।
उक्त रेस्तरां का लाइसेंस रद्द करने के लिए जिला उपायुक्त से सिफारिश की गई है। पुलिस के स्पेशल स्क्वायड हाईवे पर सक्रिय हैं।
स्वतंत्रता दिवस की वजह से थोड़ी व्यस्तता होने के कारण ऐसे तत्व सक्रिय हो सकते हैं। इनके खिलाफ आने वाले दिनों में अभियान चलाया जाएगा। हाईवे पर विशेष रूप से जांच होगी। पुलिस की नजर में कुछ रेस्तरां और प्वाइंट हैं, जिन पर जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा।