फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drug smugglers cited several secret police

ड्रग तस्करों ने कई राज उगले

Thu, 09 Jun 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 09 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Drug smugglers cited several secret police
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
नरवाल चौक से पकड़े गए ड्रग रैकेट के तस्करों ने पुलिस के सामने कई राज उगल दिए हैं। पकड़े गए पांच आरोपियों से 24 घंटों में हुई पूछताछ के दौरान जम्मू और बाहरी राज्यों के कई लोगों के नाम और ठिकाने बताए हैं, जिन्हें पुलिस ने फालो करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नशे की काफी बड़ी खेप पकड़ी जाने के चलते एसएसपी डा. सुनीत गुप्ता के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (सिट) का गठन किया गया है, जिसमें एसपी, एसडीपीओ, एसपी एसओजी और एसएचओ त्रिकुटानगर शामिल हैं। आरोपी तीन दिन की रिमांड पर हैं। 
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को उनके साथ और भी कई लोगों के जुड़े होने की जानकारी दी है, जिनके नाम और कई जानकारियां बताने के साथ ही ठिकाने भी बता दिए हैं। पुलिस ने एरिया वाइज काम करना शुरू कर दिया है। आरोपियों से दस किलो हेरोइन, दस किलो ब्राउन शुगर और 11.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हेरोइन और ब्राउन शुगर सीमापार टंगधार क्षेत्र से जम्मू लाए थे, जिसे केरल से आए तस्करों ने अपने साथ केरल लेकर जाना था। गिरफ्तार तस्करों दिलवार, टंगधार (कुपवाड़ा) निवासी शफीक अहमद, टंगधार कुपवाड़ा निवासी अब्दुल मनन, पेंडूकुंदी, मरुंडा, मुंडा पोती मल्लापुरम केरल निवासी जतिन पीसी, टक्कड़ हाउस, कुन्नू मल्ल पोती केरल निवासी निजाम-उल-द्दीन और कामोके, सुरजीत सिंह ब्यास (पंजाब) निवासी को त्रिकुटानगर थाने में रखा गया है।


एसएसपी डा. सुनील गुप्ता के मुताबिक आरोपियों ने और भी कई लोगों के नाम और ठिकाने बताए हैं, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed