{"_id":"6184f62a3d0aad32114c6519","slug":"double-murder-in-vishnah-area-of-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : दो गुट भिड़े, पुलिसकर्मी ने की फायरिंग, दो की मौत और दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर : दो गुट भिड़े, पुलिसकर्मी ने की फायरिंग, दो की मौत और दो घायल
Sat, 06 Nov 2021 01:16 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:16 AM IST
सार
अरनिया थाना क्षेत्र कोठे सलैड़ और चक हरनी के बीच सुनसान जगह पर खूनी वारदात।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूमि विवाद और पैसों के लेन देन को लेकर दो गुटों में हुई खूनी झड़प में दो युवकाें की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर युवक के गुट ने दो पुलिस कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस कर्मी ने सर्विस राइफल एके47 से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
फायरिंग से दो युवकाें की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें में एक कुख्यात अपराधी भी शामिल है, जिस पर 18 मामले दर्ज हैं। गोलीबारी के आरोपी दो पुलिस कर्मी हैं, जो घटनास्थल से फरार हैं। अरनिया थाना क्षेत्र कोठे सलैड़ और चक हरनी के बीच सुनसान जगह पर हुई वारदात से इलाके में दहशत है। पुलिस ने एसपी मुख्यालय की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकार के अनुसार साबर चौधरी, बाबर चौधरी (सगे भाई), प्रवीन निवासी चक मोहमद यार (आरएस पुरा) और आरिफ चौधरी निवासी चौहाला स्कार्पियो से कहीं जा रहे थे। चक हरनी व कोठे सलैड़ के बीच सुनसान जगह पर थार गाड़ी (जेके21-9888) में बैठे सादिक (पुलिस हेड कांस्टेबल) व भूपिंदर सिंह (आईआरपी 12 बटालियन) से उनकी झड़प हो गई।
विज्ञापन
दोनों गुटों में जमीन और पैसों को लेकर विवाद था। स्कार्पियो सवार बाबर, साबर, आरिफ और परवीन ने दोनों पुलिस कर्मियों पर हाकी और टोकों के साथ हमला कर दिया। तभी पुलिस कर्मी भूपेंद्र सिंह निवासी सलैड़ कोठे ने सर्विस राइफल एके47 से चारों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गए।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी भेजा गया, जहां पर आरिफ और साबर को मृत घोषित कर दिया गया। आरिफ के सिर पर हाकी के वार का निशान है, जबकि साबर के सीने और टांग में गोली लगी है। बाबर के सिर और प्रवीन की टांग में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से थार वाहन और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आईआरपी की 12 बटालियन का जवान भूपेंद्र सिंह निवासी कोठे सलैड़ सुबह करीब आठ बजे घर से ड्यूटी के लिए थार में निकला था। उसके साथ उसका दोस्त सादिक भी था।