{"_id":"b43d87c73fa467d19397d5675cc13f95","slug":"dispute-over-water-one-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए झगड़ा, एक की जान गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के लिए झगड़ा, एक की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 24 Aug 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के लिए दो गुटों में हुए झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन इसमें शामिल लोगों की तलाश जारी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ पुलिस थाने के अधीन आने वाले गांव फोतलीपोरा में खेतों की सिंचाई के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले पानी के लिए विवाद हो गया था।
विज्ञापन
नौबत हाथापाई पर आ गई और इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा धक्का देने से दूसरा नीचे गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद अकबर लोन (65) निवासी फोतलीपोरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन इससे पहले ही झगड़े में शामिल लोग फरार होने में सफल रहे। उनकी तलाश जारी है।