{"_id":"c2c6a6bb17a917d0cfb72e9782f11453","slug":"death-of-a-girl-after-takes-poision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने निगल लिया जहर और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने निगल लिया जहर और फिर...
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 30 Nov 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीपुर थाना के अंतर्गत पंपोश कालोनी में रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने युवती को पहले सरवाल अस्पताल में दाखिल करवाया था।
विज्ञापन
वहां से जीएमसी अस्पताल लाया गया, लेकिन जीएमसी में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शरीर से लिए सैंपल एफएसएल में जांच के लिए भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि जहर निगलने से युवती की मौत हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जानीपुर में सपना (30) ने अपने निवास स्थान पर कोई जहरीली चीज निगल ली। सोमवार तड़के सपना की हालत खराब हो गई। उलटियां आने लगीं, जो कि बंद होने का नाम नहीं ले रही थी।
विज्ञापन
सपना के सिर से पिता का साया वर्षों पहले छिन चुका है। वह अपनी मां के साथ रहती थी। बड़ा भाई किसी कंपनी में राज्य से बाहर रहता है।
मां ने सपना को रिश्तेदारों की मदद से पहले सरवाल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सपना की हालत गंभीर होती देख जीएमसी रेफर कर दिया।
यहां जीएमसी में सपना ने 11 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने सपना के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिवार को सौंप दिया। इसके साथ मामला दर्ज करके छानबीन को आगे बढ़ाते हुए सपना के शरीर से लिए सैंपल को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है।