{"_id":"556c84cfdc8b521d79979de8dbf0f65c","slug":"crpf-man-hurt-in-accidental-firing-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के घर चली गोली, CRPF जवान घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री के घर चली गोली, CRPF जवान घायल
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 07 May 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के कमरवारी इलाके में गुरुवार की सुबह अचानक गोली चलने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सीआरपीएफ प्रवक्ता आशीष कुमार झा के अनुसार, सीआरपीएफ की ए/44 बटालियन सीआरपीएफ के जवान पीडीपी के पूर्व नेता स्वर्गीय इफ्तिखार हुसैन अंसारी के घर पर गार्ड ड्यूटी पर तैनात हैं।
विज्ञापन
जब इनमें से एक जवान हेड कांस्टेबल मनीर हुसैन घर के मेन गेट की ओर जा रहा था कि उसकी सर्विस राइफल से कुछ राउंड अचानक चल गए। इस दौरान गेट पर ड्यूटी दे रहा कांस्टेबल देविंदर सिंह पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। उसे तुरंत श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
झा ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। गौरतलब है कि जहां यह घटना घटी उस मकान में स्वर्गीय इफ्तिखार हुसैन अंसारी के पुत्र इमरान अंसारी रहते हैं, जो मौजूदा सरकार में मंत्री भी हैं। बताते चलें कि कुछ माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के घर के बाहर तैनात सिपाही से भी ऐसी ही गलती हुई थी जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन