स्कूल में तोड़फोड़ कर नकदी चुराई, चौकीदार को पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना थाना के अंतर्गत शुक्रवार की देर रात को कुछ अज्ञात लोगों ने बरनई के रंजीत मेमोरियल स्कूल में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की। इसके साथ स्कूल के चौकीदार को लात घूसों से पीटा तथा स्कूल आफिस रूम में रखी नकदी चुरा कर ले गए। पुलिस ने स्कूल के चौकीदार सतीश कुमार की शिकायत पर अज्ञात मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक चौकीदार सतीश कुमार ने दोमाना पुलिस को शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह स्कूल के गेट से सटे कमरे में ड्यूटी कर रहा था। तभी कुछ लोग हथियारों सहित स्कूल में दाखिल हुए और उसके साथ बिना कोई कारण बताए मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही उन्होंने आफिस के रूम में दाखिल होकर वहां अलमारी तोड़ दी। बेंच, डेस्क, टेबल सहित अन्य फर्नीचर तोड़ दिया।
कारण पूछने पर हमलावरों ने उसे बुरी तरह से मारा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी संचालकों को दी तो उन्होंने साथ चलकर दोमाना थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ देर रात को तोड़फोड़ और चोरी का केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।