फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   crime branch to investigate probe over 45 lakh forgery

क्राइम ब्रांच पता लगाएगी कहां गए 45 लाख

Tue, 28 Apr 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 28 Apr 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime branch to investigate probe over 45 lakh forgery

45 लाख रुपये की हेराफेरी करने के एक मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने क्राइम ब्रांच को जांच करने के निर्देश दिए हैं। सिक्योरिटेरियन्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शिकायत दर्ज करते हुए अदालत से आग्रह किया कि आरोपी कस्टोडियन संजय जोहर और एसआईपीएल के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करवाई जाए, जिन्होंने 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

विज्ञापन


एक्साइज मजिस्ट्रेट अमरजीत सिंह लंगेह ने शिकायतकर्ता के वकील की दलीलें सुनने के बाद क्राइम ब्रांच जम्मू को मामले की जांच करने को कहा। शिकायत में कहा गया कि कंपनी कामर्शियल बैंकों को कैश मैनेजमेंट सर्विस उपलब्ध करवाती है। कंपनी देश के अन्य राज्यों के अलावा रियासत में पीएनबी, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा और आईसीआईसीआई के एटीएम में कैश भरने व उसके संचालन की व्यवस्था करती है।
विज्ञापन


बैंक की जरूरतों के अनुसार कैश मुहैया करवाती है और इस काम के लिए कस्टोडियन के रूप में लोगों को नियुक्त करती है। 13 मार्च 2015 को कंपनी के क्लाइंट पीएनबी ने सूचित किया कि कुछ एटीएम को बंद कर उसमें रखा कैश बैंक में जमा करवाएं। कंपनी को पता चला कि कस्टोडियन संजय जोहर ने 35 लाख रुपये कम जमा करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जांच में पाया गया कि संजय ने विनायक बाजार, डोगरा चौक और सतवारी में स्थित एटीएम में दस लाख रुपये कम भरे। कंपनी ने शिकायत कर मामले में एफआईआर दर्ज करवाने और जांच के आदेश देने का आग्रह किया। जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed