{"_id":"c0127c743a430df68c4691f37e536a13","slug":"court-acquits-rape-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से बचने को किया रेप का ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से बचने को किया रेप का ड्रामा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Mar 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पहले त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सामने आए दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने पीड़ित युवती के कोर्ट में बयान कराए, यहां युवती ने अपने साथ दुष्कर्म के आरोपों को नकार दिया। कोर्ट को दिए गए बयानों में युवती ने कहा कि उसने यह सब ड्रामा किया था।
विज्ञापन
उसके परिवार वाले उसकी शादी करा रहे थे और वह शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उसने यह सब ड्रामा किया। युवती ने बताया कि उसने शंकर लाल पर आरोप लगाया, ताकि जहां उसकी शादी हो रही है, उनको पता चल जाए कि उसका दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद वह शादी से मुकर जाएंगे।
विज्ञापन
इसलिए उसने यह सारा ड्रामा रचा। नरवाल पुलिस चौकी प्रभारी नायत अली का कहना है कि युवती के कोर्ट में दिए गए बयानों के आधार पर आरोपी शंकर लाल को 169 के तहत बाइज्जत बरी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एक युवती ने मंगलवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन