फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   couple have been dead in srinagar

जम्मू के दंपति की श्रीनगर में दम घुटने से मौत

Mon, 01 Dec 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 01 Dec 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
couple have been dead in srinagar
शहर के तालाब तिल्लो इलाके में रहने वाले एक दंपति की श्रीनगर के इंदिरा नगर में एक किराए के मकान में मौत हो गई। मौत का कारण रातभर कांगड़ी सेंकना बताया जा रहा है। श्रीनगर के राममुंशी बाग पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर घर वालों को सौंप दिया है। पुलिस इसे लेकर जांच कर रही है। शुरुआती चरण में पुलिस ने धारा 174 में मामला दर्ज किया है। मृतकों में प्रकाश राठोर और उनकी पत्नी मंजू राठोर शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों श्रीनगर के इंदिरा नगर में एक किराए के मकान में रहते थे। मकान मालिक मुंबई में रहते हैं। यह दोनों वहां पर कब से रहते हैं और दोनों क्या करते हैं, यह अभी जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममुंशी बाग पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने ठंड से बचने के लिए रातभर कांगड़ी का इस्तेमाल किया। इससे निकलने वाली गैस से दोनों की मौत हो गई।


पुलिस को किसी ने सूचना दी कि इंदिरा नगर के एक मकान में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच की। शनिवार की रात हुए हादसे के बाद पुलिस ने जम्मू के तालाब तिल्लो में रहने वाले दंपति को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिवार वाले भी श्रीनगर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed