फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   clash between students in science college

साइंस कालेज में छात्रों के बीच चले लात-घूंसे

Sat, 12 Sep 2015 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 12 Sep 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
clash between students in science college

जीजीएम साइंस कालेज में शनिवार को दो छात्र गुटों में मारपीट की घटना में एक गुट के दो छात्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसे लेकर कालेज में काफी गर्म माहौल रहा।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिश्नाह के रहने वाले अविनाश और तालाब तिल्लो के रहने वाले आशीष की कुछ छात्रों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन


तभी आधा दर्जन अन्य छात्र इकट्ठे हो गए और उन दोनों पर हमला कर दिया। वह लातों और घूसों से मारने लगे। इसके बाद छात्र मौके से फरार हो गए। छात्रों ने इसके बार में कालेज प्रिंसिपल से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी किसी को पकड़ा नहीं गया है। वहीं बस स्टैंड में आए एक यात्री को कुछ लोगों ने पीट दिया। शक्ति नगर के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि वह बस स्टैंड में किसी काम से गया हुआ था।


तभी कुछ युवक आए और उसे पीटने लगे। इसके बाद वह बेहोश हो गया और पीटने वाले फरार हो गए। बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। जीएमसी में ही बिश्नाह के रहने वाले रघुवीर सिंह और विशंभर दास पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed