{"_id":"41a6f7adcdae7abbe2ab3082ad92eae9","slug":"case-filed-on-fraud-family-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों लेकर फरार होने वाले परिवार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों लेकर फरार होने वाले परिवार पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोलेभाले लोगों को ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये ले उड़ने वाले एक परिवार के सदस्यों पर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
आरोपियों में पिंकी गुप्ता उर्फ सरोज गुप्ता, उसके पति शिवप्रताप गुप्ता और बेटा भाष्कर गुप्ता शामिल है। क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ आरपीसी की धारा 420, 406, 120-बी के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच शुरू कर दी है।
तालाब तिल्लो स्थित पटेल नगर में रहने वाले नीलम मल्होत्रा ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की कि आरोपियों ने उसे और कई भोले भाले लोगों को ज्यादा ब्याज रिटर्न का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए।
नीलम के अनुसार उससे 45 लाख रुपये लिए गए थे, जबकि अन्य लोगों से भी लाखों रुपये आरोपियों ने लिए और फरार हो गए।
क्राइम ब्रांच ने जांच में पाया कि पिंकी गुपर्ता अपने पति और बेटे की मदद से लोगों से संपर्क करते थे। किटी पार्टी के जरिए खासकर महिलाओं को वे अपना निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
वे लोगों को ज्यादा ब्याज का साग सब्ज दिखाने के अलावा बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने की भी बात करते थे। ज्यादा ब्याज के लिए वह निवेश करवा कर चेक भी देते थे।
लेकिन कुछ समय के बाद वह फरार हो गए। लोग जब बैंक पहुंचे तो अकाउंट में फंड न होने पर चेक बाउंस हो गए। जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।