{"_id":"06ab5a062d05b4ab441054c521202cbc","slug":"car-stolen-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट ड्राइव का बहाना लगा उड़ा ले गया कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेस्ट ड्राइव का बहाना लगा उड़ा ले गया कार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंजवानी सिद्दड़ा बाईपास पर छन्नी स्थित एक कार बाजार से टेस्ट ड्राइव के लिए आया युवक कार उड़ा ले गया। दिनदहाड़े कार उड़ा ले जाने को लेकर कार बाजार मालिक सन्न हो गए।
विज्ञापन
युवक ने पूरी प्लानिंग के साथ इस मामले को अंजाम दिया। कार बाजार मालिक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को पकड़ने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
कार बाजार मालिक सतनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक युवक उनके पास कार देखने के लिए आया, जो स्थानीय लग रहा था। उसने कहा कि वह कार की टेस्ट ड्राइव लेना चाहता है।
विज्ञापन
इसके बाद कार में उन्होंने अपने साथ काम करने वाले कर्मी को युवक के साथ कार में भेज दिया। कुछ दूर जाने के बाद युवक ने कर्मी को बोला कि बहुत गर्मी है, कोल्ड ड्रिंक लेकर आए।
कर्मी कार से उतरा और कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। दोनों ने कोल्ड ड्रिंक पी। इसके बाद कार चालक युवक ने पानी की बोतल लेने के लिए भेजा।
कर्मी पानी की बोतल लेने गया और इतने में युवक कार लेकर रफूचक्कर हो गया। सतनाम सिंह ने पुलिस के पास कार (जेके02एई, 5711) के उड़ा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।