{"_id":"980473f83b4a80c288da8f4efd9708ef","slug":"car-and-bus-fell-into-ditch-after-collision-17-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद खाई में गिरी कार और बस, 17 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टक्कर के बाद खाई में गिरी कार और बस, 17 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Aug 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा के पास रविवार को सुबह एक कार और बस में टक्कर होने पर डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। चिनैनी के पास भी एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें जम्मू के तीन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
शहर के शकुंतला चौक के पास पुलिस के हेड कांस्टेबल को वैन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से डोडा जा रही बस नगरोटा के पास जम्मू आ रही आल्टो कार से टकराई। इसके बाद बस और कार खाई में गिर गईं। इसमें कार सवार जगती के रहने वाले मधु आनंद, अरुण, रमेश और पवन घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं बस के यात्रियों में भद्रवाह के हरीश कोतवाल, रशीदा बेगम, मनवीर और उनकी एक साल की बेटी मिजिथा, डोडा के रहने वाले रफीका, मोहम्मद अब्बास, मुजमित, मदन लाल, गुलाम रसूल, टिकरी की कांता देवी, सिद्दड़ा के शहजादा, पलोड़ा के जसवंत, रियासी के केवल शामिल हैं। नगरोटा के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि बस खाई में गिर गई, लेकिन ज्यादा दूर नहीं गई।
इससे बड़ा हादसा टल गया। यदि और अधिक नीचे जाती तो कई यात्रियों की जान जा सकती थी। वहीं चिनैनी में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार जम्मू के मुट्ठी के रहने वाले कुलभूषण और उनकी पत्नी सुगान, उनका बेटा अंकुश, गांधीनगर के नरेंद्र सिंह और रूप नगर की नेहा घायल हो गए।
वहीं शकुंतला चौक में अखनूर के रहने वाले हिम्मत सिंह को बाइक पर जाते वक्त वैन ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। हिम्मत सिंह जम्मू पुलिस कंट्रोल रूम में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात हैं।