{"_id":"99f204b5b79f1f6b32f0a730122f7b5c","slug":"car-accident-in-kulgam-one-kid-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने बच्चे को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने बच्चे को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sun, 31 Aug 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के कुलगाम में एक कार द्वारा बच्चे को कुचल देने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसे दबोचकर कार में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद के अनुसार, यारीपोरा थाने के अधीन काटीपोरा में दोपहर के समय एक ऑल्टो कार ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। वाहन चालक कार के साथ वहां से भाग निकला, लेकिन कांजीकूला इलाके में भीड़ उसे रोकने में सफल रही।
विज्ञापन
गुस्साई भीड़ ने कार में आग लगा दी और आरोपी की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया औरकार भी जब्त कर ली। दुर्घटना का शिकार हुए बच्चे की पहचान काटीपोरा निवासी फारूक अहमद के तीन साल के बेटे फेक फारूक के रूप में हुई है।
विज्ञापन