{"_id":"3d938bc2176c45bd4caac60dbc5e3f33","slug":"cache-of-weapons-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों का जखीरा बरामद, मच सकती थी बड़ी तबाही ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों का जखीरा बरामद, मच सकती थी बड़ी तबाही
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 13 Aug 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के बारामुला जिले से सुरक्षाबलों ने भारी मत्रा में हथियारों की खेप बरामद की है। यह बरामदगी स्वतंत्रता दिवस से ठीक दो दिन पूर्व हुई है। सुरक्षा बलों द्वारा यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
यह सफलता श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर पट्टन इलाके के खनपेठ में मिली है। सूचना पर सेना और पुलिस ने सांझा तलाशी अभियान चलाया, जहां उन्हें इलाके में बहने वाले रख नाले के करीब से हथियारों की खेप बरामद हुई।
विज्ञापन
यह खेप जमीन तले एक पालीथिन बैग में छिपाकर रखी गई थी। बरामद हथियारों में दो असाल्ट राइफल, पिस्तौल, दो एके मैगज़ीन, 30 एके राउंड, एक पिस्तौल मैगज़ीन, तीन राउंड, दो आईईदी सर्किट और एक पाउच था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन