{"_id":"578df7774f1c1b1a7fc4b4cb","slug":"bus-accident-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मिनी बसें भिड़ीं, एक यात्री की मौत, 31 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मिनी बसें भिड़ीं, एक यात्री की मौत, 31 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती इलाके को हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग पर दो मिनी बसों में सोमवार को जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि कुल 31 घायल हो गए। इनमें से सात को गंभीर हालत में जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गदियाली से मांडयाल की ओर शगुन लेकर जा रही एक मिनी बस में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवक सवार थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे जब वह खनवाल के निकट पहुंची तो उसकी सामने से आ रही दूसरी मिनी बस के साथ जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों मिनी बसों में सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आईं। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़े। पुलिस को भी सूचित किया गया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एक एंबुलेंस में कुछ घायलों को लेकर हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। हीरानगर उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाए गए बारह घायलों में से चार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया और चार को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
उधर, जिला अस्पताल कठुआ में घायलों के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। डाक्टरों की टीम फौरन घायलों को उपचार देने में जुट गई। एक-एक उन्नीस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। इस बीच जिला अस्पताल लाए गए घायलों में एक को मृत घोषित कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं सकी थी। पुलिस ने शव को तत्काल शवगृह में शिफ्ट करवा दिया है।