{"_id":"58e8c7664f1c1bbf7a5b4667","slug":"buried-body-found-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन में गड़ा शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन में गड़ा शव मिलने से हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 08 Apr 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को बरामद हुआ शव
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के सतवारी के बाबलेयाना इलाके में एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार शाम को शव को बरामद किया, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को कृष्ण सिंह मन्हास अपनी जमीन में आया। उसने अपने खेत में देखा कि एक नया गड्ढा खोदने से निकली मिट्टी पड़ी है। ऐसे में उसे शक हुआ। उसने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जमीन को जब खोदा तो अंदर से शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। शव को कब्जे में लेकर जीएमसी में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मौके पर हुई जांच में साफ हो गया कि उसकी हत्या करने के बाद उसे जमीन में दफना दिया गया। शव करीब दो दिन पुराना है। दफनाए गए व्यक्ति की आयु 45 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने तथा पहचान होने के बाद ही पुलिस को मामले में कोई सुराग लगेगा।
विज्ञापन