{"_id":"1788ab51eb6aa91b8f64d1ee0d87228c","slug":"burglars-set-fire-to-the-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों को कुछ नहीं मिला तो दुकान में लगा दी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों को कुछ नहीं मिला तो दुकान में लगा दी आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
मढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव करलूप में चोर रात को दुकान का शटर तोड़ कर चोरी करने अंदर घुस गए। जब दुकान से कुछ ज्यादा माल चोरी करने को नहीं मिला तो चोरों ने दुकान को ही आग लगा दी।
विज्ञापन
हालांकि समय रहते किसी ने दुकान का शटर टूटा देख दुकान मालिकों को सूचना दी, जिसके चलते एक बड़ी घटना होने से बच गई। इसकी जानकारी देते हुए दुकान के मालिक शक्ति शर्मा ने बताया कि रविवार रात एक बजे के करीब गांव के लोग जम्मू सब्जी मंडी सब्जी आदि लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
गांव में सड़क किनारे ही दुकान होने के चलते एक व्यक्ति ने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा और अंदर लाइट देखी तो उसने शक्ति शर्मा के बेटे, जो कि सोमवती अमावस्या को हरिद्वार स्नान करने गया है, उसे फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
उसने रात को घर फोन कर बताया। शक्ति शर्मा और उनका छोटा बेटा तुरंत दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा है और काउंटर को आग लगी हुई है। उन्होंने तुरंत पहले आग पर काबू पाया।
उसके बाद कानाचक पुलिस को सूचना दी। दो बजे के करीब एसएचओ कानाचक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी दुकान का मुआयना किया। दुकान से सिगरेटों के अलावा कुछ नकदी चोर उड़ा कर ले गए।
इसके अलावा पंचायत हलका में भी तीन दुकानों के ताले टूटे हैं, लेकिन चोर चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। हालांकि दुकानदारों ने भी पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।