{"_id":"5edf6d2f8ebc3e42c2049185","slug":"bullets-recovered-from-army-soldier-s-bag-at-srinagar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के जवान के बैग से गोलियां बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के जवान के बैग से गोलियां बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Tue, 09 Jun 2020 04:36 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 09 Jun 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
श्रीनगर एयरपोर्ट पर सीआरपीएफ के जवानों की स्क्रीनिंग (चेकिंग) के दौरान बैग से गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को एयरपोर्ट के गेट पर सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन के जवान की स्क्रीनिंग की जा रही थी। इस दौरान उसके बैग से एके 47 की चार और इंसास की एक गोली बरामद हुई जबकि सूटकेस से 21 कारतूस मिले।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बैग और सूटकेस एक कोरियर कंपनी के जरिये भेजा जा रहा था। इसे महाराष्ट्र निवासी सिपाही अमर अप्पा राव के पते पर पहुंचना था। जवान दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में तैनात सेना की 1 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात है।
विज्ञापन