{"_id":"c3c0e8b30382976b65975a54d9c2d5e8","slug":"bullet-proof-jacket-case-ex-soldier-on-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट प्रूफ जैकेट मामला: पूर्व सैनिक पांच दिन की रिमांड पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलेट प्रूफ जैकेट मामला: पूर्व सैनिक पांच दिन की रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के सामान को अवैध रूप से बेचने वाले पूर्व सैनिक को पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है, जबकि दो अन्य से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। सांबा पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा में पकड़े दो लोगों से मिले सैन्य सामान को लेकर सेना से अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
विज्ञापन
सेना की ओर से भी इसे लेकर जांच की जा रही है। बुधवार को नरवाल पुलिस और बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने तीन लोगों को सेना की बुलेट प्रूफ जैकेटों, पटकों और मैगजीन बेचते हुए पकड़ा था। नरवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज नियात अली ने बताया कि आरोपी विजय कुमार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अभी तक पूछताछ में यही बात सामने आई है कि उसने सामान पठानकोट के एक कबाड़ी गौरव से खरीदा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वही बाड़ी ब्राह्मणा के बडोरी में जय अंबे स्टोर में से पकड़े गए सतपाल और उसके बेटे जय भी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांबा एसपी का कहना है कि पकड़े गए लोग सेना से ही सामान खरीदते थे। सेना को बोला गया है कि वह इसे लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपे।