बीएसफ काफिले पर आतंकी हमला, सात घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात श्रीनगर के पाप्मोर इलाके में बीएसएफ की 151 बटालियन की कारवाई पर हमला हिजबुल मुजाहिदीन ने किया था। हिजबुल ने हमले की जिम्मेदारी ले ली है।
हिजबुल मुजाहिदीन के आपरेशनल कमांडर ने स्थानीय न्यूज एजेंसी को एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसके अनुसार, उसने हमला कर प्रधानमंत्री मोदी के राज्य दौरे से पूर्व अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
बीएसएफ के इंस्पेक्टर जनरल पीएस संधू ने कहा, हमले में आठ जवान घायल हुए, जिनमें एक असिस्टेंट कमांडेंट भी है, जिनका इलाज श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में जारी है।
असिस्टेंट कमांडेंट की हालत गंभीर बताई
रात 9:41 बजे जैसे ही बीएसफ का काफिला पम्पोर के नजदीक पहुंचा वैसे ही आतंकवादियों ने सड़क के दोनों और से भारी गोलीबारी शुरु कर दी। इस में बीएसफ के कमांडेंट समेत सात जवान घायल हो गए।
इस हमले में बिशन लाल (असिस्टेंट कमांडेंट),कांस्टेबल सनी कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल सौरभ मुखोपाध्याय,कांस्टेबल पीएन ब्रॉड, हेड कांस्टेबल अमरपाल सिंह (ड्राइवर) घायल हुए हैं।
इन सभी को इलाज के लिए आर्मी के 92 बेस हॉस्पिटल के लिए भेज दिया गया है। इस हमले मे असिस्टेंट कमांडेंट की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आर्मी ने पूरे इलाके में शुरू किया सर्च ऑपरेशन
इस घटना के बाद बीएसएफ और आर्मी ने पूरे इलाके को घेर कर बड़े स्तर पर सर्च अभियान शुरु कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सेना ने घाटी में एक सर्च आपरेशन चलाया था जिसमें चार आतंकवादी मारे गए थे। ये सभी आतंकी सीमा से घुसपैठ कर भारत में दाखिल हुए थे।