फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Brown sugar to seized

एक करोड़ की ब्राउन शूगर जब्त

Thu, 12 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 12 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Brown sugar to seized
Arrest - फोटो : Demo Pic.
पुलिस ने गांधीनगर और हरी मार्केट क्षेत्र से भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए और तीन लोगों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आपरेशन संजीवनी के तहत हरी मार्केट में भी पुलिस ने सूचना के आधार पर एक युवक विक्की कुमार निवासी कांजी हाउस को पकड़ा और उससे एक करोड़ रुपये की डेढ़ किलो ब्राउन शूगर, 2.20 लाख रुपये बरामद किए गए।

पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि कांजी हाउस से मादक पदार्थों का उपयोग हो रहा है। पकड़ा गया युवक स्वयं भी मादक पदार्थों के सेवन का आदी है। कई बार पहले भी इसकी तस्करी कर चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने संजय नगर चौक में नाके के दौरान एक बाइक को रोका। नाके को देखकर बाइक सवार ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने इस बाइक का पीछा किया और उसमें सवार दो लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पास से एक ग्राम हीरोइन, 15 बोतल कोरेक्स, 382 नशीले कैप्सूल बरामद किया गया। पकड़े गए युवकों में गुरवीर सिंह डिगियाना और हरविंदर सिंह निवासी डिगियाना कैंप शामिल हैं। 


उधर, पुलिस ने बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल बख्शीनगर में नशा विरोधी विषय पर एक  कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें डीएसपी सुगंधा महाजन ने स्कूल के बच्चों व स्टाफ को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed