फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   brother hostage in jammu

हरियाणा से वैष्णो देवी के दर्शन करने आए सगे भाई बंधक बनाए

Wed, 01 Jul 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 01 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
brother hostage in jammu

विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए दो सगे भाइयों को एक सट्टेबाज द्वारा बंधी बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने इसके लिए लाखों रुपये की फिरौती भी मांगी।

मामला पुलिस के पास पहुंचने पर दोनों भाइयों को छुड़ाया गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। घटना शहर के नरवाल, राजीव नगर इलाके की है।
विज्ञापन


डीएसपी रफीक मन्हास ने बताया कि राजीव में नगर में रहने वाले विक्की कुमार ने कुरुक्षेत्र हरियाणा के रहने वाले दो भाइयों रवि और शिव को अपने निवास पर बुलाया। विक्की और दोनों युवक मैचों को लेकर सट्टा लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाई मंगलवार को श्री वैष्णो देवी के दर्शन करने आए थे। दोनों की विक्की से फोन पर बात हुई और पैसों के लेन-देने की बात चली। विक्की अपनी गाड़ी लेकर आया और दोनों को बिठाकर नरवाल ले गया। यहां दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया।

मंगलवार की रात को उसने रवि को छोड़ दिया और कहा कि घर से नौ लाख रुपये लेकर आए, जबकि शिव को कब्जे में ही लेकर रखा। इसके बाद रवि ने फोन पर परिवार को सूचित किया। बुधवार को रवि के परिवार वाले जम्मू पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने विक्की को हिरासत में लिया है और उस पर फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया है। डीएसपी का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


विक्की पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। पूरे मामले की कहानी सट्टेबाजी से जुड़ी हुई नजर आ रही है। फिलहाल अभी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed