{"_id":"5877d1b84f1c1b7f1fba7ef0","slug":"boy-tried-to-commit-sucide-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास
- फोटो : demo pic
जम्मू के दोमाना में एक युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया। परिवार वालों ने उसे इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार रवींद्र निवासी दयोरा मढ़ के परिवार वालों ने उसे कमरे में फंदे से झूलते पाया।
विज्ञापन
उसे तुरंत उतार कर इलाज के लिए जीएमसी ले गए। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा सीमा निवासी मलाल ज्यौड़ियां ने अपने ही घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए जीएमसी में पहुंचा दिया।
विज्ञापन