फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Body of missing woman found in Udhampur in drain for two days

उधमपुर: दो दिन से लापता महिला का शव नाले में मिला, परिवार ने कही ये बात

Sun, 21 Mar 2021 04:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Mar 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Body of missing woman found in Udhampur in drain for two days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उधमपुर में मजालता पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सैल गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव घर से दो किलोमीटर दूर नाले से बरामद हुआ है। शव पानी में तैर रहा था। जब लोगों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतक महिला की पहचान कमला देवी (50) निवासी सैल के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 जानकारी अनुसार सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली की सैल गांव में एक महिला का शव नाले में पड़ा है। सूचना के बाद तुरंत एक टीम मौके पर पहुंची और शव बाहर निकाला। उसकी पहचान कमला देवी के रूप में हुई। महिला दो दिन पहले लापता हुई थी। 
विज्ञापन


परिवार ने महिला को कई स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन मजालता में करवाई थी। पुलिस ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी थी। नाले से शव बरामद हुआ तो पुलिस ने परिवार को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। परिवार ने पुलिस से अपील की है कि मामले की जल्द से जल्द जांच पूरी कर पता लगाया जाए कि आखिर कमला देवी की मौत किन हालात में हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed