{"_id":"44cf128a5f4e7d84d279a462e1989bb1","slug":"bjp-polling-agent-s-body-was-found-in-sewer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पोलिंग एजेंट का शव नाले में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा के पोलिंग एजेंट का शव नाले में मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 24 Dec 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की थन्नामंडी तहसील के धर्रा मंगोटा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक पोलिंग बूथ एजेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाजपा के पोलिंग बूथ एजेंट मोहम्मद कासिम का शव कुछ लोगों को क्षेत्र के एक नाले में पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया व मृतक के परिजनों को इस बात की जानकारी दी। राजोरी के एसएसपी डॉ. हसीब मुगल के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति का शव नाले में पड़ा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। उसके आधार पर ही जांच की जाएगी।भाजपा के उपाध्यक्ष विवोध गुप्ता ने बताया कि उन्हें थन्नामंडी से नईम गनेई ने फोन पर बताया कि भाजपा के एक पोलिंग बूथ एजेंट का शव नाले में पड़ा मिला है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार देर शाम कासिम का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।