{"_id":"10eb1a9a890eea96d261d5c85ac884fe","slug":"bjp-mla-ravinder-raina-gets-warm-welcome-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रशीद को जिसने मारा उसका ऐसा हुआ स्वागत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रशीद को जिसने मारा उसका ऐसा हुआ स्वागत
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सत्र में बीफ पार्टी मामले पर निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद की पीटाई करने वाले भाजपा विधायक रविंद्र रैणा का रविवार को जम्मू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से लेकर पार्टी समर्थक रैणा को जुलूस की शक्ल में कच्ची छावनी स्थित पार्टी मुख्यालय तक ले गए। रैणा के भव्य स्वागत के चलते जम्मू पहुंचे कई मंत्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने में खासा समय लगा।
विज्ञापन
रैणा ने जम्मू पहुंचने पर सर्वप्रथम तवी पुल पार्क पर स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद डोगरा चौक पर पंडित प्रेम नाथ डोगरा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन
रैणा ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रभक्त लोगों की आकांक्षाओं पर उन्होंने खरा उतरने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा जो लोग देश का खाते हैं और गुण कहीं ओर के गाते हैं, उनका पर्दाफाश करने का प्रयास किया है। आगे भी देश हित में राष्ट्र विरोधी तत्त्वों के खिलाफ उनकी आवाज बुलंद रहेगी।