{"_id":"8e49e50628c732237b70e7dc07effd0b","slug":"beware-of-online-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम इस्तेमाल करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम इस्तेमाल करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 01 Oct 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के कोड की वेरिफिकेशन की जा रही है, इसलिए अपने कार्ड का कोड बताइए...। हो सकता है इस तरह का फोन आपको भी आ जाए। अगर ऐसा फोन आए तो समझ जाइए कि आपके साथ धोखेबाज धोखाधड़ी करने के फिराक में हैं, क्योंकि ऐसे ही ठग गिरोह के शिकार हुए हैं गढ़ी निवासी चाचा-भतीजा।
विज्ञापन
धोखेबाजों ने दो लोगों को गुमराह कर उनके अकाउंट से पैसे निकलवा लिए। दोनों से फोन पर उनके एटीएम कार्ड के कोड नंबर वेरिफिकेशन के नाम पर मांगे गए। बाद में उनके अकाउंट से पैसे निकल गए। इसकी जानकारी देते हुए ठगी के शिकार गिरधारी लाल ने बताया कि उन्होंने घर में चहारदीवारी का काम चल रहा है।
विज्ञापन
सुबह फोन आया। उन लोगों ने फोन पर एटीएम कार्ड का कोड नंबर मांगा। बोला कि बैंक की ओर से वेरिफिकेशन करनी है। उन्होंने भी कोड नंबर बता दिया, जिसके बाद मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आते गए। बाद में देखा तो अकाउंट में से 42 हजार रुपये निकल चुके थे।
विज्ञापन
धोखेबाज ने इन रुपयों से आनलाइन शापिंग की थी। इसी तरह गिरधारी के भतीजे लखविंद्र के साथ भी हुआ। उसके अकाउंट से दस हजार रुपये की शापिंग कर ली गई। पीड़ितों ने पुलिस थाना दोमाना को जब इसके बारे में शिकायत की तो उन्होंने पुलिस के साइबर सेल में शिकायत करने को कहा।