{"_id":"58e8c3ad4f1c1b82575b7435","slug":"banker-committed-sucide-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में निजी बैंक की महिला कर्मी ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर में निजी बैंक की महिला कर्मी ने की खुदकुशी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 08 Apr 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
महिला कर्मी ने की खुदकुशी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में एक निजी बैंक में काम करने वाली महिला कर्मी ने खुदकुशी कर ली। उसने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अधिकारी से पूछताछ शुरू कर दी है। सोपोर के टकयाबल की 31 वर्षीय महिला कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
उसके परिवार वालों का कहना है कि उसने सूसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस को यह सुसाइड नोट सौंप दिया गया है। अब उन्हें न्याय की आस है। एसपी सोपोर हरमीत सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी से शुक्रवार को पूछताछ की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। बैंक के उपाध्यक्ष कारपोरेट कम्युनिकेशन राजीव बनर्जी का कहना है कि अपने स्टाफ मेंबर की खुदकुशी से पूरा बैंक परिवार दुखी है।
विज्ञापन
साथ ही परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। बैंक की ओर से जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। ज्ञात हो कि आरोपी बैंक अधिकारी पूर्व में हरि सिंह हाई स्ट्रीट श्रीनगर में शाखा प्रबंधक पद पर तैनात था। उस समय एक घोटाले के बाद यह अधिकारी चर्चा में आए थे। शहीदगंज पुलिस ने मामले की जांच के बाद एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन