{"_id":"3e24d8ad1ceb0c0a782082d66dbf48d1","slug":"auto-driver-shot-at-bikram-chowk-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्रम चौक पर दिनदहाड़े आटो चालक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिक्रम चौक पर दिनदहाड़े आटो चालक को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
शहर के बिक्रम चौक पर वीरवार दिनदहाड़े तीन हमलावरों ने आटो चालक को गोली मार दी। हर समय भीड़ से पटे रहने वाले इस चौक पर गोली चलने के बाद दहशत फैल गई। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान कर ली है। इनके खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
घायल रंजीत सिंह गाडीगढ़ के रानीबाग का रहने वाला है। वह एयरपोर्ट से पहाड़ी मोहल्ले सवारियों को छोड़कर आ रहा था। बिक्रम चौक पहुंचने पर वह ग्रीन सिगनल का इंतजार करने लगा। तभी एक काले रंग की बाइक पर तीन युवक आए।
विज्ञापन
इनमें से एक युवक आटो चालक के पास आया। उसने पिस्टल निकाल कर आटो चालक पर तान दी। चालक बचने के लिए भागा और आगे जा रही मेटाडोर में चढ़ने लगा, तभी हमलावर ने गोली चला दी जो चालक की टांग पर लगी। गोली लगने के बाद आरपार हो गई। चालक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पास में पुलिस के नाके से आए पुलिस कर्मियों ने घायल को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।
हाईकोर्ट से शुरू हुआ था विवाद
बताया जा रहा है घायल चालक के सात भाइयों में से एक भाई हत्या करने के आरोप में सजा काट रहा है। वीरवार को उसकी कोर्ट में सुनवाई थी। रंजीत सिंह अपने आरोपी भाई से मिलने गया हुआ था। यहां हत्या आरोपी और चालक की कुछ लोगों से बहस हो गई।
घायल ने पुलिस को तीन लोगों के नाम बताए हैं। इनमें जीवन नगर का रहने वाला अमित, डोगरा हाल जम्मू का रहने वाला एक युवक और एक अन्य युवक का नाम बताया। हमलावर कोर्ट में घायल चालक के भाई को मारने के लिए गए हुए थे। यहां बात नहीं बनी। चालक और उसकेे भाई की हमलावरों के साथ कोर्ट में तीखी तकरार भी हुई।