{"_id":"7a1325d713b3167b5b6ba635a5a59e2d","slug":"attacked-on-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी के छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के छन्नी रामा इलाके में तीन भाईयों ने मिलकर एक छात्र पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने वीरवार को कई जगहों पर छापे मार कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़ नहीं पाए। घायल छात्र जम्मू यूनिवर्सिटी का छात्र है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छन्नी रामा की पांपोश कालोनी का रहने वाला मुजफ्फर अहमद जम्मू यूनिवर्सिटी में पढ़ता है।
बुधवार की देर रात को वह अपनी सफारी कार से घर को जा रहा था। तभी उसका पांपोश कालोनी में रहने वाले तीन सगे भाइयों मुश्ताक अहमद, मुख्तयार अहमद और जमाल दीन ने रास्ता रोका और पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
तीनों में से एक ने मुजफ्फर के सिर पर जोरदार हमला किया और लहूलुहान कर दिया। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले।
घायल छात्र की आवाज सुनकर कुछ लोग उसके पास पहुंचे। घायल ने अपने परिवार को फोन पर हमले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। एसएचओ कुलदीप खजुरिया का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ 307, 341 और 34 आरपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।